04/12/2020,2:08:44 PM.
|
कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार को होने वाली सर्वदलीय बैठक में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल होंगी। माना जा रहा है कि ममता बनर्जी खुद इस बैठक में शामिल होंगी। सूत्रों के अनुसार उन्होंने इस बैठक का एजेंडा भी पहले ही तय कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि गत माह के आखिर में भी जब पीएम ने नौ राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी तब भी ममता बनर्जी ने अपना एजेंडा रखा था। माना जा रहा है कि इस बार वे ज्यादा आक्रामक तरीके से अपनी बात रखने की तैयारी कर रही हैं।
ममता ने बैठक से पहले इस पर भी सवाल उठाया है कि जब मार्च में प्रधानमंत्री ने पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया था उससे पहले इस तरह की बैठक क्यों नहीं बुलाई गई ?
हालांकि इस बार शुक्रवार की बैठक में वे कई बड़े मुद्दे उठा सकती हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार राज्यों को डरा रही है और केंद्र के मंत्री राज्यों के ऊपर तरह-तरह से दबाव बना रहे हैं।
ममता बनर्जी ने एक बार फिर पीएम-केयर्स फंड का मुद्दा भी उठाया है। पिछले कुछ दिनों से इस पर चर्चा नहीं हो रही थी। लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस फंड में कितने पैसे हैं और इसकी ऑडिट क्यों नहीं की जा रही है। माना जा रहा है कि ममता बनर्जी इस बार कोरोना वायरस और वैक्सीन से अलग हट कर दूसरे मुद्दे भी उठाएंगी।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply