बंगाल में रविवार मौसम का सबसे सर्द दिन

20/12/2020,11:47:11 AM.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में रविवार मौसम का सबसे सर्द दिन है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से रविवार को जारी बयान में बताया गया है कि रविवार को राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से काफी कम है।
महानगर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन के तापमान में भी कमी आई है। कल न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। जिले में भी तापमान 10 डिग्री से नीचे है।
पूरे उत्तर भारत में शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ठंड का अनुमान लगाया है। सभी जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।
अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर में तेज हवाओं के कारण पारा उत्तर में गिरने लगा है। पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है जिसकी वजह से यहां भीषण सर्दी पहले से ही पड़ रही है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *