23/06/2020,7:20:37 PM.
|
भारत में यह आकंड़ा प्रति लाख आबादी पर 1.00 मौत, जबकि वैश्विक औसत भारत से छह गुना से अधिक
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना को लेकर भारत प्रति लाख आबादी पर सबसे कम मौत वाले देशों में से एक है। भारत में प्रति लाख आबादी पर मौत का मामला 1.00 है, जबकि वैश्विक औसत इससे छह गुना से भी अधिक 6.04 है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में प्रति लाख आबादी पर कोविड-19 से संबंधित मौतों के 63.13 मामले दर्ज किए गए हैं। उधर स्पेन, इटली और अमेरिका में यह आंकड़ा क्रमशः 60.60, 57.19 और 36.30 है। भारत में महामारी के मामलों या रोगियों का जल्द पता लगने, समय पर परीक्षण (टेस्टिंग) एवं निगरानी, मरीजों के संपर्क में आए लोगों का व्यापक रूप से पता लगाने और प्रभावकारी प्रबंधन या उपचार की बदौलत इस वजह से मरने वाले लोगों की संख्या को कम करने में मदद मिली है।
देश में रिकवरी रेट 56.38 प्रतिशत
देश में कोरोना से ठीक होने (रिकवरी) की दर निरंतर बेहतर होती जा रही है। अब तक यह दर कोविड-19 रोगियों के बीच 56.38 प्रतिशत हो गई है। कोविड-19 के कुल 2,48,189 मरीज ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 10,994 कोविड-19 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में कुल 1,78,014 सक्रिय मामले हैं और ये सभी सक्रिय चिकित्सीय देख-रेख में हैं।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply