30/07/2020,11:28:41 AM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः कोलकातावासियों में अमहर्स्ट स्ट्रीट के दादा के रूप में परिचित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन हो गया है। उन्होंने कल आधी रात आखिरी सांस ली। वे पिछले 21 जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे। कोरोना संक्रमण के संदेह में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हालांकि उन्हें किडनी व ह्यदय संबंधी बीमारियां थीं। उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है।
मित्रा के परिजनों का कहना है कि दादा की तबीयत कुछ ठीक हो रही थी। वह बुधवार को चलने-फिरने भी लगे थे। वे पहले से किडनी और हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। इसलिए अस्पताल में नेफ्रोलॉजी और कॉर्डियक डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी। लेकिन कल आधी रात डेढ़ उनकी मौत हो गई।
पश्चिम बंगाल की सियासत में प्रमुखता से दखल रखने वाले सोमेन मित्रा का जन्म 31 दिसंबर 1941 को हुआ था। वह कांग्रेस के एक दिग्गज नेता थे और सियालदाह विधानसभा सीट से वह 1972-2006 तक तक विधायक रहे। लेकिन कांग्रेस नेताओं के साथ मतभेद के कारण उन्होंने 2007 में कांग्रेस छोड़कर प्रगतिशील इंदिरा कांग्रेस के नाम से पार्टी का गठन किया था। लेकिन दो साल बाद वह ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये थे। तृणमूल के टिकट पर वे 2009 के लोकसभा चुनाव में वे डायमंड हार्बर सीट से सांसद निर्वाचित हुए थे। लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में वह तृणमूल छोड़ फिर अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस में आ गये थे। सितंबर 2018 में कांग्रेस नेतृत्व ने उन पर फिर से भरोसा जताया और बंगाल प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply