31/07/2020,4:59:38 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः कोलकाता पुलिस के एक और कांस्टेबल की मौत कोरोना से हो गई है। इससे पहले भी कोलकाता पुलिस के अपने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस की वजह से खोना पड़ा है।
कोलकाता पुलिस के पुलिस कमिश्नर अनुज शर्मा ने आज एक ट्वीट के जरिये जानकारी दी है कि कोलकाता के चितपुर थाने के एएसआई तपन चंद्र कुमार की मौत कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण हो गई है। वह 24 जुलाई को पॉजिटिव पाए गए थे। तब से उनका इलाज चल रहा था। उनकी मौत से कोलकाता पुलिस को सदमा लगा है।
#Sad Today we lost ASI Tapan Chandra Kumar of Chitpur PS who was admitted in Hospital since 24 th July after being tested as COVID +ve . #CoronaMartyr #Salute #FightAgainstCorona pic.twitter.com/sX4zPuGHp7
— CP Kolkata Anuj (@CPKolkata) July 31, 2020
मालूम हो कि कोलकाता में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कोलकाता में ही करीब 15 हजार लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कोलकाता पुलिस के सभी थाने और ट्रैफिक गार्ड कोरोना की जद में आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब कोलकाता पुलिस से 1188 कर्मी संक्रमित हो चुके हैं। कुछ पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की मौत भी हो चुकी है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply