03/08/2020,7:25:34 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन एक तमाशा बनता जा रहा है। अब एक फिर से अगस्त महीने में सप्ताह में दो दिन होने वाले लॉकडाउन के दिन को बदल दिया गया है। यह तीसरी बार है कि जब लॉकडाउन के दिनों में बदलाव किया गया है।
सोमवार को राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक इस महीने सात दिन लॉकडाउन होगा। नए कार्यक्रम के मुताबिक ये दिन हैं-5,8,20,21,27,28 व 31। राज्य द्वारा द्वारा जारी बयान के मुताबिक पहले लॉकडाउन के जो दिन घोषित किए गए थे, उनमें अलग-अलग संप्रदायों के अनुष्ठान या उत्सव पड़ रहे थे। कई लोगों ने लॉकडाउन के दिन के बदलाव का अनुरोध किया। इसे देखते हुए ही नए दिन की घोषणा की गई है।
मालूम हो कि जुलाई महीने में सप्ताह में दो दिन के लॉकडाउन का नियम चालू किया गया था। जुलाई में इस नियम के तहत तीन दिन संपूर्ण लॉकडाउन हुआ था। अब अगस्त में इसे जारी रखा जा रहा है जिसकी स्वयं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की थी। हालांकि कई जानकार राज्य सरकार के लॉकडाउन के नियम की आलोचना भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह के लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण रोकने में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
14/01/2021,9:54:32 PM. Read more
14/01/2021,9:49:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply