15/08/2020,7:06:35 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः यूं तो पश्चिम बंगाल पूरे देश में राजनीतिक हिंसा के लिए सबसे अधिक बदनाम है, लेकिन यह हिंसा स्वाधीनता दिवस दिन के दिन भी जारी रही है। और इसका असर सोशल मीडिया साइट टि्वटर पर दिखा जब सुबह से “ममता मुक्त बंगाल” ट्रेंड करने लगा।
प्रदेश भाजपा ने आरोप लगया है कि हुगली जिले के आरामबाग के खानाकुल में उसके एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। बूथ स्तर का कार्यकर्ता सुदर्शन प्रमाणिक की इसलिए हत्या कर दी गई कि वह स्वाधीनत दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराने जा रहा था। भाजपा ने सुदर्शन की हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेवार बताया है।
इस घटना की पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने भी निंदा की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि ममता राज में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराना भी अपराध हो गया! आरामबाग क्षेत्र के भाजपा के बूथ कार्यकर्ता सुदर्शन प्रमाणिक की इसी मामले में हत्या कर दी गई। शक है कि ये तृणमूल कांग्रेस के गुंडों का काम है। आज हमें इस गुंडा राज से मुक्त होने का संकल्प लेना ही होगा।
ममता राज में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराना भी अपराध हो गया! आरामबाग क्षेत्र के भाजपा के बूथ कार्यकर्ता श्री सुदर्शन प्रमाणिक की इसी मामले में हत्या कर दी गई। शक है कि ये #TMC के गुंडों का काम है। आज हमें इस गुंडा राज से मुक्त होने का संकल्प लेना ही होगा।#MamataMuktoBengal pic.twitter.com/tvwjqY43v2
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) August 15, 2020
आरामबाग में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या किये जाने पर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी अपना गुस्सा इजहार किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि एक तरफर श्याम प्रसाद मुर्खजी ने देश की एकता के लड़ा और इसके लिए उन्होंने अपने विचारों व सिद्धांतों को सर्वोपरि रखा, वहीं दूसरी ओर वर्तमान बंगाल सरकार अपनी सत्ता की ताकत का इस्तेमाल हर चीज को साफ करने में लगी है जो उसके खिलाफ है।
"On one hand we have Syama Prasad Mukherjee, who fought for a united India and always kept his ideals and principles above anything, and on the other we have the present TMC govt in Bengal for whom clinging to power by any means is everything" #MamataMuktoBengal
— Babul Supriyo (@SuPriyoBabul) August 15, 2020
बाबालु
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply