21/08/2020,12:21:56 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः कोलकाता पुलिस को कोरोना वायरस ने अब तक सबसे बड़ा झटका दिया है। अभी तक कोलकाता पुलिस के कई अधिकारी और कर्मियों की कोरोना से मौत हुई है लेकिन यह पहली बार है कि एक असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर स्तर के पुलिस अधिकारी की मौत हुई। इससे कोलकाता पुलिस में शोक की लहर है, साथ ही चिंता भी दिख रही है।
कोलकाता के सीपी अनुज सिन्हा ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है कि यह बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारे दक्ष अधिकारी एसीपी (संट्रेल डिवीजन) उदय शंकर बनर्जी, जिनका कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था, की मौत हो गई है। कोलकाता पुलिस उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है।
जानकारी के मुताबिक एसीपी उदयशंकर बनर्जी की एक सप्ताह पहले से तबीयत खराब चल रही थी। उन्हें ईएम बाईपास स्थित एक गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दौरान उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। संदेह के आधार पर उनका कोरोना टेस्ट कराया गया जिसमें वह पॉजिटिव निकले। इसके बाद उन्हें कोलकाता के एक कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया। लेकिन आज भोर तीन बजे के करीब उनकी मौत हो गई।
मालूम हो कि कोलकाता पुलिस के अधिकारी व कर्मी बड़ी संख्या में ड्यूटी देने के दौरान कोरोना के शिकार हो रहे हैं। अब तक कोलकाता पुलिस के 9 अधिकारियों व कर्मियों की कोविड की मौत हो गई है। वहीं पूरे राज्य में अब तक कुल 18 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की मौत हो गई है।
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply