22/08/2020,12:23:04 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः जब चीन ने कोरोना वायरस के संक्रमण की शुरुआत के रूप में दुनिया में परिचित वुहान में एक दिन में 10 लाख कोविड टेस्ट किया था तो पूरे विश्व में इसे आश्चर्य के रूप में देखा गया। अब भारत ने भी एक दिन में 10 लाख टेस्ट करने का कारनामा कर दिखाया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन आज एक ट्वीट कर बताया कि पिछले दिन यानी 21 अगस्त को देशभर में 10 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। कुल टेस्ट की संख्या 10,23,836 टेस्ट किए गए हैं। देश में टेस्ट बढ़ाने के लिए लगातार लैब की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। अब यह संख्या बढ़कर 1511 हो गई है। पिछले एक सप्ताह से हर दिन देश में टेस्ट की संख्या बढ़ रही है। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य मंत्रालय को कोविड टेस्ट की संख्या बढ़ाकर 10 लाख का लक्ष्य दिया था। इसके तहत केंद्र सरकार हर राज्य में टेस्ट की संख्या बढ़ाने पर जो रही है ताकि पॉजिटिव मामलों की पकड़ जल्द हो सके और संक्रमण को रोकने में मदद मिले।
#COVID19 Update!
👉देश में अब तक कुल #test 3,44,91,073
👉21 अगस्त को हुए कुल Test 10,23,836
👉Testing Labs बढ़कर 1511 हुईं
👉सरकारी Labs 983
👉निजी Labs 528#Mask नहीं तो टोकेंगे#कोरोना को रोकेंगे !!@PMOIndia@MoHFW_INDIA
#IndiaFightsCorona pic.twitter.com/sPPPepsNbo— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) August 22, 2020
मालूम हो कि आईसीएमआर की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 20 अगस्त को देश भर में 8 लाख 5 हजार नमूनों की जांच की गई, जबकि अब प्रतिदिन 10 लाख टेस्टिंग की क्षमता हासिल कर ली गई है। अब तक देश में करीब 3 करोड़ 43 लाख सैंपल की जांच की जा चुकी है। देश में कोरोना परीक्षण लैब की संख्या बढ़कर 15 सौ से अधिक हो चुकी है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply