24/08/2020,4:55:42 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः पिछले कई दिनों से पश्चिम बंगाल में लगातार बारिश हो रही है। अभी पिछले हफ्ते ही बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना था जिससे कई दिनों तक बारिश हुुई थी। अब फिर से ऐसी ही स्थिति बनती दिख रही है। इसे देखते हुए आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के बाढ़ संभावित जिलों के अधिकारियों को अग्रिम तैयारी करने का निर्देश दिया है।
भारतीय मौसम विभाग ने आज बताया है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में फिर से निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिससे कोलकाता समेत हावड़ा, हुगली, उत्तर व दक्षिण 24 परगना और पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में भारी बारिश होगी। इसके अलावा कुछ और जिलों में भी बारिश होगी। मौसम विभाग ने कहा कि आगामी बृहस्पतिवार तक बारिश होगी। निचले इलाके में जलजमाव की स्थिति पैदा होगी। नदी का जल स्तर भी बढ़ेगा। मछुआरों को चेतावनी दी जाती है कि वे समुद्र में ना जाएं।
मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने आज जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि जहां-जहां बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है, उसके लिए लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारी की जाए। उन्होंने बांधों की स्थिति की भी समीक्षा करने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि डीवीसी के डैम व बैराजों से पानी छोड़ने पर नजर रखा जाए और जरूरत लगे तो डीवीसी अधिकारियों से बातचीत की जाए।
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply