01/10/2020,8:31:11 PM.
|
कोलकाताः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए पूजा से पहले कोलकाता आ रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली में जेपी नड्डा के आवास पर राज्य के भाजपा नेताओं के साथ केंद्रीय नेतृत्व की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
सूत्रों के अनुसार उनका कोलकाता में एक से अधिक कार्यक्रम होगा। गुरुवार दोपहर दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ पश्चिम बंगाल के राज्य नेतृत्व की बैठक में अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय भाजपा नेता शिव प्रकाश, अरविंद मेनन और कैलाश विजयवर्गीय मौजूद थे। दिलीप घोष और मुकुल रॉय राज्य भाजपा की ओर से उपस्थित थे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अमित शाह पूजा से पहले कोलकाता पहुंचेंगे। वह विधानसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए कलकत्ता आएंगे।
भाजपा सूत्रों के अनुसार पूजा के बाद पार्टी के अखिल भारतीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पश्चिम बंगाल आएंगे। वह पार्टी के नेताओं के बीच चुनावी जिम्मेदारियों को बांटेंगे। भाजपा पूजा बितते ही पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव के लिए कूद पड़ना चाहती है। पार्टी का प्रदेश नेतृत्व अमित शाह को कलकत्ता लाकर नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाना चाहता है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply