04/10/2020,6:30:21 PM.
|
कोलकाताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बावजूद बिना वजह घरों से बाहर निकलकर घूमने फिरने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
राज्य सरकार ने मास्क पहनकर बाहर निकलना अनिवार्य किया है, बावजूद इसके बिना मास्क के घरों से बाहर निकले 115 लोगों को शनिवार दोपहर 12:00 बजे तक गिरफ्तार किया गया है। लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि 01 गाड़ी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा 56 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो बिना वजह घरों से बाहर निकलकर कर घूम रहे थे। सड़क पर इधर उधर थूकने के आरोप में भी 06 लोगों को हथकड़िया लगी हैं। दरअसल कोलकाता में बिना वजह इधर-उधर थूकने वालों के खिलाफ पुलिस की टीम लगातार अभियान चला रही है (फाइल फोटो)।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply