07/10/2020,8:41:22 PM.
|
कोलकाताः पश्चिम बंगाल की बिगड़ती कानून व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी गुरुवार को राज्य सचिवालय नवान्न का घेराव करने जा रही है। लेकिन दूसरी ओर राज्य सरकार ने गुरुवार से दो दिनों के लिए सचिवालय को बंद करने की घोषणा कर दी है। इसकी वजह से एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
भाजपा का कहना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी डर के कारण सचिवालय छोड़कर भाग रही हैं। वहीं राज्य सरकार ने जो विज्ञप्ति जारी की है उसमें कहा गया है कि रूटीन सैनिटाइजेशन के लिए सचिवालय को गुरुवार और शुक्रवार को बंद रखा जाएगा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा गया है। राज्य सचिवालय सूत्रों के अनुसार हर सप्ताह शनिवार और रविवार को सचिवालय को सैनिटाइज किया जाता है लेकिन इस बार राज्य सरकार ने अचानक गुरुवार और शुक्रवार को सैनिटाइजेशन का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि भाजपा के सचिवालय घेराव अभियान की वजह से मजबूरन सरकार को ऐसा निर्णय लेना पड़ा है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply