24/06/2020,3:54:51 PM.
|
– देश में लैब की संख्या 1000 के पार
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना जांच की संख्या अब दो लाख के पार पहुंच गई है। देश में पिछले 24 घंटे में ही 2 लाख 15 हजार टेस्ट किए गए। यह अबतक की सबसे अधिक संख्या है। इसके साथ ही अब तक साढ़े 73 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। साथ ही देश में अब 1000 से ज्यादा लैब स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें से 730 सरकारी लैब हैं और 270 निजी लैब हैं।
देश का रिकवरी रेट 56.71 प्रतिशत
देश में कोरोना के नए मामलों के बढ़ने के साथ ही इस महामारी से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी है। देश का रिकवरी रेट सुधर कर अब 56.71 प्रतिशत हो गया है। अब तब ढाई लाख से अधिक मरीज ठीक हो गए हैं और 1,83,022 एक्टिव मरीज हैं।
अबतक देश में 4,56,183 लोग कोरोना से संक्रमित
देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब चार लाख 56 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,968 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 4,56,183 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 465 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 14,476 तक पहुंच गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,83,022 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,494 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में 2,58,684 कुल मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply