07/07/2020,12:30:43 PM.
|
भुवनेश्वरः गत 24 घंटे में ओडिशा में कोरोना से चार और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही ओडिशा में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट कर इस मामले की पुष्टि की है।
विभाग के अनुसार म़ृतक चारों पुरुष हैं। इनमें से तीन गंजाम जिले के हैं, जबकि एक कटक जिले का है। कटक के मृतक की आयु 48 साल थी और वह मधुमेह रोग से पीड़ित था। इसके अलावा लिवर की समस्या से भी परेशान था।
गंजाम में तीन मृतकों में से एक व्यक्ति की आयु 48 साल है तथा वह डाइविटिज से पीड़ित था। डाइबिटिज से पीड़ित 60 साल का दूसरा व्यक्ति भी अब इस दुनिया में नहीं है। जबकि तीसरे व्यक्ति की उम्र 53 साल थी और उसकी कोरोना से मौत हो गई है। इन तीनों की मौत के बाद गंजाम जिले में कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है, जबकि कटक जिले में यह संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply