21/09/2020,11:29:03 AM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के बाद मायानगरी बॉलीवुड के कुरूप चेहरा खुलकर लोगों के सामने आया है। खास कर मुखर अभिनेत्री कंगना रनौत के एक के बाद एक खुलासे ने यह बताया है कि सुनहरी चमक के पीछे बॉलीबुड में कितना अंधेरा है।
कंगना की तरह ही पूर्व अभिनेत्री और भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने भी बॉलीवुड के गुहानों को लोगों के सामने लाया है। उन्होंने कई दफा बेबाकी से लोगों को बताया है कि कैसे अभिनेत्रियों के साथ मायानगरी में व्यवहार किया जाता है, उनका यौन शोषण किया जाता है। अब एक बार फिर से रूपा गांगुली ने संसद में चले हंगामे के बीच बॉलीबुड की गंदगी की तरफ लोगों का ध्यान खींचा है।
सोमवार को रूपा गांगुली ने संसद भवन परिसर में गांधी जी की मूर्ति के सामने अकेले धरना दिया। उनके हाथों में कुछ पोस्टर थे। इन पोस्टरों में लिखा था -मुंबई फिल्म इंडस्ट्री और कितनी लड़कियाें की इज्जत लूटेगी? कितनी बच्चियों की जिंदगी ड्रग्स में डुबो देगी? रूपा ने कहा कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री लोगों की हत्या करती है, उन्हें ड्रग्स एडिक्ट बनाती है और महिलाओं की इज्जत से खेलती है, लेकिन कोई कुछ नहीं कर रहा है। मुंबई पुलिस पहले की तरह ही चुप है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply