02/10/2020,12:52:41 PM.
|
कोलकाताः बहुप्रतीक्षित कोलकाता से लंदन की उड़ान अब 24 अक्टूबर के बजाय 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। एयर इंडिया की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक यह सिर्फ कोलकाता के लिए ही नहीं है बल्कि दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, बंगलुरु, कोच्ची व गोवा के लिए भी निर्धारित की गयी है।
उल्लेखनीय है कि वंदे भारत मिशन के तहत कोलकाता व लंदन के बीच 16 सितंबर से 24 अक्टूबर के बजाय यह 31 दिसबर तक उड़ान जारी रहने वाली है। लंदन से उड़ान प्रत्येक बुधवार की मध्य रात्रि को कोलकाता पहुंचती है और गुरुवार को यहां से लंदन के लिए प्रस्थान करती है। इसके अलावा शनिवार को भी लंदन से उड़ान कोलकाता आती है और रविवार की सुबह यात्रियों के साथ लंदन के लिए उड़ान भरती है। सप्ताह में दो दिन इन उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। उड़ानों को और ज्यादा दिनों के लिए उपलब्ध कराने से यात्रियों में खुशी है। इस दौरान दुर्गापूजा व दिवाली में जिनको कोलकाता आना है या फिर जो यहां से लंदन जाना चाहते हैं, वे जा सकेंगे।
अपने शुरुआती की दो उड़ानों को एयर इंडिया पहले दिल्ली व दूसरी उड़ान को मुम्बई होकर लंदन ले गयी थी। इससे यात्रियों में काफी रोष देखा गया था लेकिन अब यह सीधी उड़ान भर रही है। हालांकि जितनी सीटें बुक होनी चाहिए, उस अनुपात में यात्री फिलहाल यात्रा नहीं कर रहे हैं।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply