25/08/2020,11:20:00 PM.
|
बंगाल में भारी बारिश से बाढ़ की आशंका
—————-
–डीवीसी ने कहा कि डैम में नहीं भरेगा पानी
-डैम से आम दिनों की तरह ही पानी छोड़ा जाएगा
-बर्दवान, हुगली, हावड़ा, मेदिनीपुर में बाढ़ की आशंका
पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है। आखिर यह क्यों हो सकती। दरअसल बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिससे आने वाले दो दिनों में राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है। कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में कल भारी बारिश होगी जिससे बाढ़ की आशंका पैदा हो गई है। इसे देखते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिलों के अधिकारियों को तैयार रहने को कहा है। मुख्यमंत्री ने डीवीसी के डैम से पानी छोड़ने पर नजर रखने को कहा है।
लेकिन डीवीसी के मैथन डैम में फिलहाल इतना पानी नहीं है कि वहां से ज्यादा पानी छोड़ा जा सके। फिलहाल डीवीसी के डैम से 5000 क्यूसिक पानी खेती के लिए छोड़ा जाता है। कुल रोजोना 23 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जाता है जो नार्मल है।
डीवीसी के चीफ इंजीनियर सुब्रत बनर्जी ने बताया है कि अभी जो बारिश होने की संभावना है वह निचले हिस्से में होगी यानी झारखंड में नहीं होने जा रही है। अगर डीवीसी के डैम क्षेत्र में भारी बारिश होगी तो ही डैम में पानी का जमाव होगा। लेकिन अगर निचले इलाके में बारिश होगी तो डीवीसी के डैम में पानी नहीं भरने जा रहा है। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है।
पश्चिम बंगाल में बर्दवान, हुगली, हावड़ा, वीरभूम ऐसे जिले हैं जहां भारी से भारी बारिश होने पर बाढ़ की संभावना बन सकती है। वह भी अगर लगातार कई दिनों तक हो। बहरहाल ऐसी स्थिति नहीं दिख रही है। लेकिन बर्दवान, हुगली, हावड़ा, मेदिनीपुर समेत कई जिलों के अधिकारी सतर्क हैं और मौसम के मिजाज पर नजर बनाए हुए हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply