31/07/2020,4:17:31 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः कोरोना वायरस ने पश्चिम बंगाल में एक और डॉक्टर की जान ले ली है। एक सप्ताह पहले यह चिकित्सक सॉल्टलेक के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था लेकिन आज उनकी सुबह मौत हो गई। बंगाल में अब तक कोरोना से तीन डॉक्टरों की मौत हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिस चिकित्सक की मौत कोरोना से हुई है, वे गत 23 जुलाई को बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। कोरोना जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि जांच रिपोर्ट आने के बाद भी उनकी तबीयत ज्यादा खराब नहीं थी। लेकिन गुरुवार दोपहर उनकी तबीयत बिगड़ती गई और आज सुबह करीब साढ़े दस बजे उनकी मौत हो गई।
डॉक्टर की मौत के संबंध में अस्पताल प्रबंधन स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दे दी। आईसीएमआर के निर्देश के मुताबिगक अगर किसी निजी अस्पताल में किसी कोरोना मरीज की मौत होती है तो उसके संबंध में राज्य के स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देना आवश्यक है। उसके बाद प्रशासन की देखरेख में मृत व्यक्ति के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाता है (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply