31/10/2020,3:42:32 PM.
|
कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह बंगाल में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का रचम लहराने की रणनीति बनाने के लिए 05 नवम्बर को बंगाल आ रहे हैं। वह अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
वहीं दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की 06 नवम्बर की प्रस्तावित यात्रा रद्द हो गई है। प्रदेश भाजपा सूत्रों के अनुसार शाह के 05 नवम्बर को मेदिनीपुर जिले का दौरा कर सकते हैं। वे राज्य के पार्टी नेताओं से भी मिलेंगे। वह 05 नवम्बर को मेदिनीपुर जोन और 06 नवम्बर को कोलकाता और नवद्वीप जोन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
शाह के दौरे की वजह से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की 06 नवम्बर को निर्धारित यात्रा रद्द हो गयी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, “पहले से यह तय था कि नड्डा उत्तर बंगाल और शाह दक्षिण बंगाल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, लेकिन अस्वस्थता के कारण शाह दुर्गा पूजा के पहले नहीं आ पाये थे।
इससे पूर्व शाह इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल के लिए एक डिजिटल रैली को संबोधित कर चुके हैं। शाह की यात्रा कोरोना संकट में लगे लॉकडाउन के बाद राज्य में पहली यात्रा होगी। शाह ने इससे पहले एक मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा किया था।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ राज्य में ‘बिगड़ती’ कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार की लगातार आलोचना करते रहे हैं। पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता राज्य में कानून व्यवस्था खराब होने का हवाला देते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग भी कर रहे हैं। अभी दो दिन पूर्व ही राज्यपाल ने नई दिल्ली में शाह से मुलाकात कर राज्य के मामलों को लेकर चर्चा की थी।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply