22/06/2020,7:41:59 PM.
|
कोलकाताः पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के हालात धीरे-धीरे सुधर तो रहे थे लेकिन एक सप्ताह बाद सोमवार को एक बार फिर एक्टिव लोगों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि स्वस्थ होने वालों की दर बढ़ी है लेकिन इस महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या स्वस्थ होने वालों की संख्या से अधिक है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में कुल 413 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इसकी वजह से पीड़ितों की कुल संख्या बढ़कर 14,358 हो गई है। इनमें से पिछले 24 घंटे में 390 लोग स्वस्थ होकर घर लौटते हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 8687 हो गई है। चिंता वाली बात यह है कि 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हुई है जिसकी वजह से कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 569 हो गई। इसके साथ ही एक्टिव लोगों की संख्या में 9 बढ़ोतरी हुई है और कुल संख्या 5102 पर पहुंच गई हैं। हालांकि स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 60.50 फीसदी पर पहुंच गई है जो राहत वाली बात है।
हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुल 9363 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। सोमवार रात तक कुल 4,10,854 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं, जिनमें से महज 3.49 फीसदी लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल 49 लैब में कोरोना सैंपल जांचे जा रहे हैं। इस सप्ताह 4 नए लैब जोड़े गए हैं और एक लैब में जांच की अनुमति मिलने का इंतजार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह से राज्य में 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव होने वालों की संख्या स्वस्थ होने वालों की संख्या से कम रह रही थी जिसकी वजह से एक्टिव लोगों की संख्या घट रही थी, लेकिन सोमवार को पॉजिटिव लोगों की संख्या अधिक थी। इसीलिए एक्टिव लोगों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (फोटो साभार-फाइनेंसिएलएक्सप्रेस.कॉम)।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply