01/12/2020,12:57:46 PM.
|
कोलकाता: तृणमूल के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद उत्पन्न राजनीतिक स्थिति को थामने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सक्रिय हो चुकी हैं। इस कड़ी में अब वह 6 दिसंबर को कोलकाता में पदयात्रा करेंगी।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री 6 दिसंबर को कोलकाता के हाजरा मोड़ से गांधी मूर्ति तक एक पदयात्रा करेंगी। हालांकि इसके पूर्व वह 4 दिसंबर को सभी जिलों के प्रमुख नेताओं संग वर्चुअल बैठक करेंगी। इसके अलावा सीएम 7 दिसंबर को पश्चिम मेदिनीपुर में सभा करेंगी, जहां पूर्व मेदिनीपुर के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव के गोपालनगर में हाईस्कूल मैदान में एक सभा को संबोधित करेंगी।
7 दिसंबर को मुख्यमंत्री पश्चिम मेदिनीपुर जाएंगी। प्राप्त सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर का दौरा करेंगी। हालांकि खबर यह भी है कि इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुभेंदु अधिकारी के घर जाकर उनसे मुलाकात कर सकती हैं।
दरअसल छह दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोलकाता आ रहे हैं। माना जा रहा है कि इस दिन वह शुभेंदु अधिकारी जेपी नड्डा से मुलाकात कर भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। जानकारों की माने तो यदि 6 दिसंबर को शुभेंदु नड्डा से मिलेंगे, तो वह उनके घर नहीं जाएंगी और अगर नहीं मिलेंगे तो सीएम शुभेंदु अधिकारी से उनके घर जाकर मुलाकात कर सकती हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply