26/10/2020,10:48:46 AM.
|
नई दिल्ली: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 79 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45 हजार 149 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 79,09,960 पर पहुंच गई है। कोरोना से पिछले 24 घंटों में 480 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,19,014 तक पहुंच गई है।
सोमवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 6,53,717 एक्टिव मरीज हैं। हांलाकि इन सबके बीच राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अब तक 71,37,229 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं अब देश का रिकवरी रेट बढ़कर 90.23 प्रतिशत हो गया है।
पिछले 24 घंटे में 9 लाख से अधिक किए गए टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में 09 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक 25 अक्टूबर को 09,38,309 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 10,34,62,778 टेस्ट किए जा चुके हैं।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply