Prahar06

06/10/2020,11:29:35 AM.

আমার সংসদীয় ক্ষেত্রে, রানীগঞ্জ ব্লক এর আমরাসোতা জিপি-র ঝোনটিডাঙ্গা গ্রামে 20 টি সৌরবিদ্যুৎচালিত আলোক স্তম্ভ স্থাপন করতে পেরে খুবই আনন্দিত | সি.এস.আর তহবিলের মাধ্যমে এই কাজটি করতে আমাকে সাহায্য করার জন্য ই.সি.এল -কে আ

 

 

गोपालपुर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम जल्द होगा पूराः बाबुल सुप्रियो

केंद्रीय मंत्री ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा

 

आसनसोल में जीटी रोड पर गोपालपुर में बन रहे फ्लाइओवर का काम कैसे तेजी से आगे बढ़े, इसके लिए आसनसोल के सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने एक बार फिर से अपनी सक्रियता दिखाई है। मार्ट महीने के आखिर सप्ताह में लॉकडाउन लगने के बाद सोमवार को बाबुल सुप्रीयो पहली बार आसनसोल आए हैं। दूसरे दिन मंगलवार को उन्होंने गोपालपुर में बन रहे फ्लाइओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का मुआयना किया। केंद्रीय मंत्री के पहुंचने से पहले ही निर्माण स्थल पर पहले से ही रेल अधिकारियों के साथ आसनसोल के डीआरएम सुमित सरकार और सेल के अधिकारी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस फ्लाइओवर का निर्माण जल्द से जल्द हो, इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया। बाबुल ने बताया कि फ्लाईओवर के निर्माण में कुछ बाधाएं थीं लेकिन अब उसे पूरा कर लिया गया है।


 

सांसद बाबुल सुप्रियो ने रानीगंज में सड़क मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण

सर्विस रोड की खराब अवस्था के लिए पुलिस को बताया जिम्मेवार

आसनसोल के सांसद और केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो के मंगलवार को रहे व्यस्त दिनचर्या में एक काम रानीगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने वाले एक सर्विस रोड का मुआयना करना भी रहा। उन्होंने सर्विस रोड की खस्ता हालत के लिए स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को जिम्मेवार बताया। और कहा कि सर्विस रोड छोटे वाहनों के लिए है लेकिन इस रोड से भारी वाहन गुजरते हैं जिससे रोड उनका वजन झेल नहीं पाता है। पुलिस को बड़े वाहनों को सर्विस रोड में जाने से रोकना चाहिए।————– बाइट

जब बाबुल सुप्रियो सर्विस रोड का मुआयना कर रहे थे तो उनके साथ एनएचआई के अधिकारी भी मौजूद थे। बाबुल ने रानीगंज के रानीशायर मोड़ और बांसड़ा में चल रहे सड़क मरम्मत कार्य की अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने सड़क की खराब अवस्था के लिए राज्य सरकार को भी आड़े हाथों लिया।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *